पीएम बोले- 4 सरकारी क्षेत्रों को छोड़ बाकी सब बेच देंगे, राहुल ने कहा- सिर्फ ‘दो’ का कल्याण, जन का क्या?
facebook पीएम नरेंद्र मोदी ने सरकारी संसाधनों के निजीकरण को लेकर स्थिति साफ कर दी है, उन्होंने कहा- 4 रणनीतिक क्षेत्रों को छोड़ सभी सरकारी कंपनियां बेची जाएंगी। पीएम ने कहा- परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष एवं रक्षा, परिवहन एवं दूरसंचार, बिजली, पेट्रोलियम, बैंकिंग को छोड़कर सभी क्षेत्र प्राइवेट हो जाएगा। इस मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार सरकार को घेर हुए हैं, उनका कहना है कि सरकार केवल अपने उद्योगपति दोस्तों का फायदा कर रही। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सिर्फ़ ‘हमारे दो’ का कल्याण-‘हम दो’ उनके, PSU उनके, विकास भी सिर्फ़ उनका, जन का क्या? बता दें कि पीएम ने कहा है कि सरकार के पास 100 ऐसी संपत्तियां है जो उपयोग में नहीं है उन्हें बेचकर 2.5 लाख करोड़ रुपए जुटाएंगे। यह भी पढ़े: असम में गरजे शाह, कहा- राज्य में लंबे समय तक रही कांग्रेस पर भूपेन हजारिका को नहीं दिया भारत रत्न गुजरात में मतदाताओं के सवालों पर भड़के बीजेपी विधायक, दे डाली “ठोक दूंगा” की धमकी हाथरस कांड: कोर्ट ने चारों आभियुक्तों को दिया दोषी करार, सीबीआई के आरोप पत्र पर लगाई मुहर केंद्रीय ...